बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘खुलापन, सहयोग और समावेशिता: एक नए वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण’ विषय पर आधारित फाइनेंशियल स्ट्रीट फोरम की 2026 वार्षिक बैठक पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। उपस्थित प्रतिभागियों ने गहन रूप से विचार-विमर्श किया और वार्षिक बैठक के विषय पर आम सहमति पर पहुंचे।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पेइचिंग समिति के सचिव यिन ली ने कहा कि पेइचिंग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बन गया है। भविष्य को देखते हुए, पेइचिंग विभिन्न पक्षों के साथ वित्तीय आदान-प्रदान और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, संयुक्त रूप से एक खुला और समावेशी वित्तीय बाजार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने, बाजार-उन्मुख, कानून के शासन पर आधारित, सुविधाजनक और अंतर्राष्ट्रीयकृत प्रथम श्रेणी का व्यावसायिक वातावरण बनाने और अधिक निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और लचीली वैश्विक वित्तीय शासन प्रणाली का निर्माण करने को तैयार है।
चीनी जन बैंक के गवर्नर पैन कोंगशेंग ने कहा कि चीनी जन बैंक चीन के मौद्रिक नीति ढांचे के परिवर्तन और सुधार को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, मौद्रिक नीति के टूलबॉक्स को और समृद्ध कर रहा है और बाजार आधारित ब्याज दर नियंत्रण तंत्र को अधिक स्पष्ट बना रहा है। भविष्य में चीनी जन बैंक अपनी मौद्रिक नीति के ढांचे का मूल्यांकन और उसमें सुधार करेगा तथा आरएमबी के अंतर्राष्ट्रीयकरण को लगातार बढ़ावा देगा।
चीनी राज्य वित्तीय नियामक आयोग के निदेशक तिंग शांगछुन ने कहा कि आयोग ने पर्यवेक्षण की प्रभावशीलता में प्रभावी ढंग से सुधार किया है, सुधार और परिवर्तन को तेज किया है, संस्थागत ढांचे को लगातार अनुकूलित किया है, बाजार व्यवस्था को सख्ती से विनियमित किया है, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान को प्रभावी ढंग से सेवा प्रदान की है और वैश्विक वित्तीय शासन प्रणाली में सुधार को बढ़ावा दिया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
