गोवा के कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का निधन, सीएम प्रमोद सावंत समेत कई नेताओं ने जताया शोक

0
5

पणजी, 15 मई (आईएएनएस)। जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट और कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। इसे गोवा की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई नेताओं ने केतन भाटीकर के निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार, केतन भाटीकर को यात्रा के दौरान गोवा के धरबंदोरा में अनमोद घाट पर रुकने के समय कथित तौर पर सांप ने काटा था। बाद में उन्हें धरबंदोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केतन भाटीकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट केतन भाटीकर के असामयिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है और मैं अत्यंत दुखी हूं। उनका जाना चिकित्सा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।”

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी पार्टी के नेता, डॉ. केतन भाटीकर के निधन से हम अत्यंत दुखी हैं।”

अमित पाटकर ने पोस्ट में लिखा, “जनसेवा के प्रति केतन भाटीकर का अटूट समर्पण और समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान को सदैव बड़े आदर के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके प्रियजनों को संबल दें।”

गोवा कांग्रेस ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “पार्टी नेता डॉ. केतन भाटीकर के निधन से हम अत्यंत दुखी हैं। उनका अटूट समर्पण, जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और पार्टी तथा समाज के लिए उनका योगदान सदैव अत्यंत आदर और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।”

केतन भाटीकर के निधन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, “गोवा के जाने-माने और प्रमुख नेता केतन भाटीकर के अचानक निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, प्रियजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।”