Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल ग्रीम स्मिथ और केविन पीटरसन ने भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना...

ग्रीम स्मिथ और केविन पीटरसन ने भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी

0
5

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर बधाई दी है।

ग्रीम स्मिथ ने एस20 से बातचीत में कहा, “भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर, मैं देश और दुनिया भर में सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खास रिश्ते का जश्न मनाता हूं।”

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है। वहां क्रिकेट खेलने के मेरे समय की कुछ प्यारी यादें हैं, और जो चीज हमेशा मेरे साथ रही है, वह है लोगों का अपनापन, संस्कृति की समृद्धि और क्रिकेट के प्रति असाधारण जुनून।”

स्मिथ ने कहा, “भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुत खास दोस्ती है, और एसए20 के जरिए इस रिश्ते को बढ़ते देखना अविश्वसनीय रहा है, जिसमें इतने सारे भारतीय फैन लीग को अपना रहे हैं।”

बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आखिर में कहा कि क्रिकेट में लोगों को एक साथ लाने की एक अनोखी क्षमता है, और मुझे उम्मीद है कि यह खेल हमारे दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूत करता रहेगा और हमारे लोगों को और भी करीब लाएगा।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, “मेरे हर एक भारतीय दोस्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मुझे आपके देश से बहुत प्यार है। मुझे सभी अच्छे लोग पसंद हैं। जय हिंद।”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद वह ब्रॉडकास्टर और क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर सक्रिय हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर भी रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग विदेशी क्रिकेटरों को भारतीय संस्कृति के बेहद करीब लाया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी भारत के बेहद नजदीक हैं और किसी भी शुभ अवसर भारतीयों के लिए शुभकामना देते हैं।