Sunday, June 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय हंता वायरस प्रभावित क्रूज शिप को डॉक करने पर यूएन महासचिव ने...

हंता वायरस प्रभावित क्रूज शिप को डॉक करने पर यूएन महासचिव ने की स्पेन की सराहना

0
34

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस को लेकर स्पेन के कैनरी आईलैंड में डॉक किया गया। यहां शिप पर मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्पेन सरकार की सराहना की। उन्होंने यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं स्पेन सरकार और दूसरों के लिए अपना समर्थन दिखाना चाहता हूं, क्योंकि वे हमारे विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथियों के साथ मिलकर हंता वायरस को मैनेज कर रहे हैं। हालांकि वायरस से अभी लोगों के स्वास्थ्य का खतरा कम है, लेकिन यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कोशिशें एमवी होंडियस के यात्रियों और क्रू सहित सभी की सेफ्टी सुनिश्चित करें।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने इससे पहले कहा था, “एमवी होंडियस क्रूज शिप के ज्यादातर पैसेंजर और क्रू आज सफलतापूर्वक उतर गए। मैं मंत्रियों और उनकी टीमों और स्पेन की पूरी सरकार का इस पूरे ऑपरेशन में दिखाए गए नेतृत्व और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए शुक्रगुजार हूं। डब्ल्यूएच सभी शामिल देशों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहा है, क्योंकि पैसेंजर्स, क्रू, रेस्पॉन्डर्स और समुदायों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए सहयोग जरूरी है।”

यूरो न्यूज के अनुसार, हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस रविवार को स्पेन के कैनरी आइलैंड्स में डॉक किया। हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप से यात्रियों और क्रू के लिए उन्हें वहां से निकालने की फ्लाइट शुरू हो गई है।

पहले ग्रुप में सभी स्पेनिश नागरिक थे, जिन्हें निकाल लिया गया है और अब वे मैड्रिड जा रहे हैं। यहां पर इन सभी लोगों को क्वारंटाइन में रखा जाएगा। यूरो न्यूज ने बताया कि प्लेन में सवार सभी पैसेंजर्स में कोई लक्षण नहीं हैं।

वहीं फ्रांस के फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कहा कि फ्रांस वापस लाए गए पांच फ्रांसीसी नागरिकों में से एक में अब बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं। वह जल्द ही सही आइसोलेशन उपायों के लिए एक आदेश जारी करेंगे। इसकी वजह से इन पांच पैसेंजर को अगली सूचना तक तुरंत सख्त आइसोलेशन में रखा गया।