Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth हाथरस में 4 केंद्रों पर होगी नीट-यूजी परीक्षा, एसपी ने ड्यूटी पर...

हाथरस में 4 केंद्रों पर होगी नीट-यूजी परीक्षा, एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दिए दिशा-निर्देश

0
5

लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस पुलिस अधीक्षक ने जनपद हाथरस में रविवार को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रविवार को जनपद हाथरस के 4 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम आयोजित होनी है, जिनमें सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्षतापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी-4, निरीक्षक-6, उप निरीक्षक/महिला उप निरीक्षक-15, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल-45, महिला हेड कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल-25 व होम गार्ड/महिला होम गार्ड-28 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों पर फिक्स पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था की गई है, जहां पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। पिकेट ड्यूटी के लिए लगाए कर्मचारी परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त आने जाने वाले विभिन्न परीक्षार्थियों व अभिभावकों को समुचित मार्गदर्शन देगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। साथ ही बताया गया कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, परीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

इन सभी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार को एनटीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को लेकर जनपद हाथरस में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च स्तरीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सुचारू रूप से संचालन होने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी को लगाया गया है। इसी के साथ सभी केंद्रों पर अन्य मायकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।