Monday, June 22, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एचबीसीएचआरसी में तकनीशियन पदों पर भर्ती का मौका, इन दिन होगा वॉक-इन...

एचबीसीएचआरसी में तकनीशियन पदों पर भर्ती का मौका, इन दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

0
21

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचआरसी) ने तकनीशियन के विभिन्न 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा (यदि अधिक उम्मीदवार हों तो), शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 23,218 रुपए प्रति माह होगी।

एचबीसीएचआरसी ने तकनीशियन के जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें तकनीशियन (सूक्ष्मजीवविज्ञान) के 2, तकनीशियन (फ्लेबोटोमिस्ट) के 1, तकनीशियन (पैथोलॉजी) के 1, और तकनीशियन (रेडियो-डायग्नोसिस) के 2 पद शामिल हैं।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार साइंस विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स या मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में 1 वर्षीय डिप्लोमा, बीएससी (रेडियोलॉजिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी), किसी भी विषय में बीएससी/बी फार्मेसी के साथ मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी में न्यूनतम दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 30 वर्ष के बीत तय की गई है, जिसकी गणना 24 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू पद अनुसार शुक्रवार, 24 अप्रैल और सोमवार, 27 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे के बीच ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) – 842004’ पते पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी, पासपोर्ट आकार फोटो और बायोडाटा को याद से साथ ले जाएं।

कैंडिडेट्स एचबीसीएचआरसी की ओर से जारी पदों के लिए योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।