SGSU Advertisement
Home Student & Youth एचसीएल में 43 एक्जीक्यूटिव पदों पर निकली वैकेंसी, 21 सितंबर से करें...

एचसीएल में 43 एक्जीक्यूटिव पदों पर निकली वैकेंसी, 21 सितंबर से करें आवेदन

0
3

कोलकाता, 18 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एचसीएल ने देश भर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स/ऑफिस के लिए विभिन्न कैडर/विषय के अनुसार एक्जीक्यूटिव के कुल 43 पदों पर तय समय के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एचसीएल ने जिन कैडर/विषय के आधार पर एक्जीक्यूटिव के कुल 43 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें इंडस्ट्रियल सेफ्टी के 3, जियोलॉजी के 6, इलेक्ट्रिकल के 8, मैकेनिकल के 6, सिविल के 4, एम एंड एचएस (मेडिकल और हेल्थ सर्विसेज) के 4, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट के 2, मिनरल प्रोसेसिंग के 3, फाइनेंस के 3, ह्यूमन रिसोर्सेज का 1 और सर्वे के 3 पद शामिल हैं।

एक्जीक्यूटिव के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ सेफ्टी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या सेफ्टी/फायर इंजीनियरिंग में बीटेक; जियोलॉजी के लिए जियोलॉजी/अप्लाइड जियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; इलेक्ट्रिकल के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री; मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग/माइनिंग मशीनरी में बैचलर डिग्री; सिविल के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री; एम एंड एचएस के लिए एमबीबीएस और कम से कम 3 वर्ष का अनुभव, जिसमें से कम से कम 1 वर्ष इमरजेंसी सर्विस या ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विस में होना चाहिए। वहीं, अगर पीजी डिप्लोमा है, तो क्लिनिकल फील्ड में डिप्लोमा के बाद कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, एमसीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री/पीजी डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एमसीआई/स्टेट रजिस्ट्रेशन काउंसिल से वैलिड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, हॉस्पिटल/संस्थान के हेड या अधिकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा साइन और स्टैम्प किया हुआ अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।

एनवायरनमेंट मैनेजमेंट के लिए एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग/एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट/एनवायरनमेंट साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या एनवायरनमेंट साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; मिनरल प्रोसेसिंग के लिए मिनरल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या मिनरल इंजीनियरिंग या मिनरल प्रोसेसिंग में बीटेक/बीई या मिनरल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या मिनरल इंजीनियरिंग या मिनरल प्रोसेसिंग में एमटेक; ह्यूमन रिसोर्स के लिए पर्सनल मैनेजमेंट/एचआई में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए या पर्सनल मैनेजमेंट/एचआर में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या वेलफेयर ऑफिसर के तौर पर काम करने के लिए विभिन्न लेबर कानूनों के तहत स्वीकार्य सोशल वर्क में मास्टर डिग्री; फाइनेंस के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की फाइनल परीक्षा पास की हो; और सर्वे के लिए सर्वेयर सक्षमता प्रमाण पत्र के साथ माइनिंग/सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या एमटेक (जियोमैटिक्स) में होनी चाहिए। इसके अलावा, एक्जीक्यूटिव के इन सभी पोस्ट के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 18 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु कैडर/विषय के अनुसार 35 से 52 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी कैडर/विषय के अनुसार 75,400 से 1,69,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।