SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें’, अंकिता लोखंडे और...

‘जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें’, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी ‘उत्तम क्षमा’

0
4

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने ‘उत्तम क्षमा’ के मौके पर सभी से माफी मांगी। बता दें कि ‘उत्तम क्षमा’ दिगंबर जैन परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इस दौरान दिगंबर जैन समुदाय के लोग आध्यात्मिक चिंतन, पूजा-पाठ और उपवास के जरिए आत्मशुद्धि और आत्ममंथन पर जोर देते हैं। ‘उत्तम क्षमा’ पर लोगों से अपने जाने-अनजाने में हुए गलत व्यवहार के लिए माफी मांगना और दूसरों को माफ करना इस परंपरा का अहम हिस्सा है।

अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंदिर यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पति विक्की के साथ नजर आईं। इस दौरान वह नारंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी।

तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ”साफ दिल के साथ हम उन सभी से माफी मांगते हैं, जिन्हें जाने-अनजाने हमारी वजह से किसी भी तरह की ठेस पहुंची हो। उत्तम क्षमा।”

अंकिता के इस पोस्ट पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ”चल माफ किया,” और साथ में लाफ्टर इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इससे पहले भी अलग-अलग त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ गौरी-गणपति फेस्टिवल का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी उनके घर पहुंची थीं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अंकिता एकता कपूर को गौरी स्थापना की परंपरा और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताती दिखाई दीं। उन्होंने एकता को बताया कि महाराष्ट्र के घरों में गौरी मां के आगमन को बेहद खास माना जाता है। इस परंपरा के अनुसार गौरी मां अपने मायके आती हैं और कुछ समय वहां रहने के बाद अपने पुत्र भगवान गणेश के साथ वापस लौटती हैं। उनके वापस जाने को गौरी-गणपति विसर्जन के तौर पर मनाया जाता है।