Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ईरान पर हमले में रक्षा मंत्री और आईआरजीसी कमांडर की मौत

ईरान पर हमले में रक्षा मंत्री और आईआरजीसी कमांडर की मौत

0
18

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनस)। ईरान पर किए गए अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी की मौत हो गई। यह जानकारी देश के सरकारी टीवी चैनल इस्‍लाम‍िक र‍िपब्‍ल‍िक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्‍ट‍िंग (आईआरआईबी) ने रविवार को दी।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख कमांडर मोहम्मद पाकपुर, देश की रक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी और रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह भी मारे गए। इस घटना से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ गया है।

आईडीएफ के अनुसार, यह ऑपरेशन इजरायली एयरफोर्स (आईएएफ) ने तब अंजाम दिया, जब सैन्य खुफिया निदेशालय ने तेहरान में दो अलग-अलग स्थानों की पहचान की, जहां ईरान के उच्च पदस्थ सुरक्षा अधिकारी एकत्र थे।

इस बीच आईआरजीसी ने सरकारी टेलीविजन की ओर से सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद हत्यारों को दंडित करने की कसम खाई है और अमेरिका तथा इजरायल के खिलाफ इतिहास का सबसे उग्र आक्रामक अभियान चलाने का वादा किया है।

अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर जारी एक बयान में आईआरजीसी ने कहा, “खामेनेई के हत्यारों को नहीं छोड़ेंगे।”आईआरजीसी, सशस्त्र बल और बसीज बल अपने नेता की विरासत की रक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ते रहेंगे, आंतरिक और बाहरी साजिशों के खिलाफ डटे रहेंगे और इस्लामी मातृभूमि के खिलाफ आक्रामकता करने वालों को सबक सिखाने वाली सजा देंगे।