Saturday, August 8, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय इजराइल के साथ सीमा और कैदियों के मुद्दों पर हुई बातचीत में...

इजराइल के साथ सीमा और कैदियों के मुद्दों पर हुई बातचीत में प्रगति हुई: लेबनान

0
7

बेरूत, 8 अगस्त (आईएएनएस)। लेबनान और इजराइल के बीच हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और कैदियों की वापसी को लेकर बातचीत की गई थी जिसको लेकर लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि रोम में लेबनान और इजराइल के बीच हालिया बातचीत के दौरान सीमा से जुड़े मुद्दों और कैदियों की वापसी पर प्रगति हुई है।

लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शुक्रवार (स्थानीय समय) को कैबिनेट की बैठक में आउन ने कहा कि रोम में हुई बातचीत में चार मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी। युद्धविराम, घरों को गिराना और बुलडोजर चलाना, सीमा और कैदियों की वापसी व पायलट क्षेत्रों की पहचान को लेकर चर्चा की गई थी।

आउन ने सीमा और कैदियों के मुद्दों पर ‘सकारात्मक प्रगति’ का जिक्र किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन युद्धविराम और पायलट क्षेत्रों से जुड़े बाकी मुद्दों को हल करने के लिए काम करेगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी जनरल जोसेफ क्लियरफील्ड इन मामलों पर आगे की कार्रवाई के लिए जल्द ही बेरूत पहुंचेंगे।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये टिप्पणियां इजराइली और लेबनानी अधिकारियों की ओर से रोम में तीन दिन की बातचीत खत्म करने के एक दिन बाद आईं। इस बातचीत का मकसद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और जून के आखिर में वाशिंगटन में हुए फ्रेमवर्क समझौते को लागू करना था। दोनों सरकारों के बीच बातचीत का सातवां दौर है। हिज्बुल्ला की ओर से बातचीत का विरोध किया गया है।

गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच सैन्य गतिविधियों में तेजी देखी गई है। यह तेजी जून के आखिर में अमेरिका-इजराइल-लेबनान फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से सबसे ज्यादा है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान (यूएनआईएफआईएल) ने बुधवार को इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) की ओर से 113 गोले व मिसाइल दागे जाने की घटना दर्ज की गई। 21 जून के बाद से सबसे ज्यादा गोले और मिसाइल दागे गए है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इसी दौरान यूएनआईएफआईएल को हिज्बुल्ला की ओर से कोई गोले व मिसाइल दागे जाने का पता नहीं चला। प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को शांति सैनिकों ने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की 49 घटनाएं दर्ज कीं, जिनमें कुल उड़ान का समय 131 घंटे से ज्यादा रहा। यह 23 जून के बाद से सबसे ज्यादा है। उन्होंने अल-मंसूरी के उत्तर-पश्चिम में तीन हवाई हमले भी देखे।

हक ने बताया कि समुद्र में सोमवार को यूएनआईएफआईएल ने आईडीएफ की गश्ती नौकाओं को ‘लाइन ऑफ बॉयज’ (सीमा रेखा) पार करके लेबनान के समुद्री क्षेत्र में जाते और फिर दक्षिण की ओर लौटते हुए देखा।