Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैचों में टीम की कमान...

अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैचों में टीम की कमान संभालने वाले लियोनेल स्कालोनी, बिलार्डो से एक कदम दूर

0
4

अटलांटा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीट्जरलैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ही लियोनेल स्कालोनी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही नेशनल टीम के इतिहास के सबसे अहम मैनेजरों में अपनी जगह पक्की कर ली है।

स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच लियोनेल स्कालोनी का नेशनल टीम के कोच के तौर पर 13वां वर्ल्ड कप मैच था। उन्होंने वर्ष 1978 वर्ल्ड कप चैंपियन सीजर लुइस मेनोट्टी का रिकॉर्ड तोड़ा है। सीजर लुइस मेनोट्टी ने 12 वर्ल्ड कप मैचों में टीम को संभाला था।

अब लियोनेल स्कालोनी की नजर कार्लोस साल्वाडोर बिलार्डो से आगे निकलने पर है। कार्लोस साल्वाडोर बिलार्डो ने 14 वर्ल्ड कप मैचों में टीम को संभाला है। इनके बाद अब दूसरे नंबर पर लियोनेल स्कालोनी ही हैं।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही अर्जेंटीना के लिए दो और मैच पक्के हो गए हैं। सेमीफाइनल और फाइनल या तीसरे स्थान के लिए मैच। इसका मतलब है कि लियोनेल स्कालोनी वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच संभालने वाले कोच बन जाएंगे।

यूरोपीय टीमों के खिलाफ लियोनेल स्कालोनी के कार्यकाल में टीम कभी हारी नहीं है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ उनके कार्यकाल में अर्जेंटीना सात मुकाबले जीती और तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त किया है। लियोनेल स्कालोनी उस विरासत को और बढ़ा रहे हैं, जिसने अर्जेंटीना की नेशनल टीम के इतिहास में पहले से ही एक खास जगह बना रखी है।

पिछले चार वर्ल्ड कप में तीसरी बार अर्जेंटीना सेमीफाइनल में खेलेगा। यह आधुनिक दौर में नेशनल टीम के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, जिसे इसी अवधि में केवल फ्रांस ने लगातार हासिल किया है। अर्जेंटीना गुरुवार को पहली बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।

बता दें कि फ्रांस और स्पेन के बीच मंगलवार को डलास के एटी एवं टी फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइल का मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में जगह बनाने में सफल होगा।