Monday, June 22, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईएआरआई जॉब अलर्ट: सीनियर रिसर्च फेलो पदों पर निकली वैकेंसी, 7 मई...

आईएआरआई जॉब अलर्ट: सीनियर रिसर्च फेलो पदों पर निकली वैकेंसी, 7 मई तक आवेदन का मौका

0
23

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना कर जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कृषि अर्थशास्त्र/दुग्ध अर्थशास्त्र/मत्स्य पालन अर्थशास्त्र/कृषि विस्तार/कृषि सांख्यिकी/अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री 4 वर्षीय/5 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जिन कैंडिडेट्स के पास पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, जिनमें 3 वर्षीय ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय मास्टर डिग्री शामिल है, उनके पास एनईटी योग्यता और 2 वर्ष के शोध का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 12 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, इंटरव्यू का आयोजन 12 मई को सुबह 10.00 बजे से किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईटी पर मेल कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।