Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईसीएआर-आईएआरआई में नौकरी का मौका: यंग प्रोफेशनल सहित 32 पदों पर भर्ती...

आईसीएआर-आईएआरआई में नौकरी का मौका: यंग प्रोफेशनल सहित 32 पदों पर भर्ती जारी, अंतिम तिथि 13 मई तक

0
20

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल सहित रिक्त कुल 32 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईसीएआर-आईएआरआई ने जिन 32 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें यंग प्रोफेशनल-I के 31 और सीनियर रिसर्च फेलो के 1 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मई तय की है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमएससी (कृषि) के साथ कृषि विज्ञान में विशेषज्ञता या बैचलर डिग्री (बीटेक/बीसीए) में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव, कंप्यूटर का ज्ञान और अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 37,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन इंटरव्यू क्षेत्र और पद अनुसार 18 मई से 21 मई के बीच सुबह 10.00 बजे से आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआर-आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।