Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईआईटी-गुवाहाटी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर आवेदन जारी,...

आईआईटी-गुवाहाटी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 28 मई को इंटरव्यू

0
3

दिसपुर, 22 मई (आईएएनएस)। देश के किसी केंद्रीय संस्थान में नौकरी करना हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने मानेकशॉ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज एंड रिसर्च में उपग्रह डेटा से संबंधित रक्षा अनुप्रयोग परियोजना के लिए एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्नीशियन का 1-1 पद पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईटी-गुवाहाटी के अनुसंधान एवं विकास सेल के भर्ती पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय अंतिम तिथि या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, बीएससी या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 25,000 से 49,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों को उनके रिज्यूमे के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें ईमेल के माध्यम से साक्षात्कार के बारे में सूचित किया जाएगा।

ऑनलाइन इंटरव्यू 28 मई को सुबह 9.30 बजे से आयोजत किए जाएंगे। वहीं, आवेदकों को आईआईटी-गुवाहाटी की पोर्टल पर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने और इंटरव्यू के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने की सलाह दी जाती है।