Saturday, August 1, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईआईटी-गुवाहाटी में 12 जेआरएफ पदों पर नौकरी का अवसर, 5 अगस्त को...

आईआईटी-गुवाहाटी में 12 जेआरएफ पदों पर नौकरी का अवसर, 5 अगस्त को इंटरव्यू

0
4

दिसपुर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), गुवाहाटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। आईआईटी-गुवाहाटी ने 11 महीने की अवधि के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 12 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से जारी 12 रिक्तियों में जेआरएफ का 1, जेआरएफ (गेट) वी2 का 1, जेआरएफ (गेट) वी1 का 1, जेआरएफ (गेट) वी4 का 1, सीए/सीएस/लेखाकार का 1, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर का 1, टेक्निकल असिस्टेंट का 1, ऑफिस असिस्टेंट के 3 और ऑफिस अटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी-गुवाहाटी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जेआरएफ पद के लिए बीटेक/एमएससी/एमसीए, वेब टेक्नोलॉजी (एचटीएमएल, सीएसएस, जावास्क्रिप्ट) में अच्छी जानकारी, वेब डेवलपमेंट या इससे जुड़े क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हालांकि, फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

जेआरएफ (गेट) वी2 के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/एडवांस डिग्री, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस/सिविल इंजीनियरिंग/एमसीए में बैचलर डिग्री और वैध नेट/गेट स्कोर जरूरी है। वहीं, अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जेआरएफ (गेट) वी1 के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, ग्रास-रूट टेक्नोलॉजी/रूरल टेक्नोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/केमिकल इंजीनियरिंग/बेसिक साइंस और संबंधित क्षेत्रों में बैचलर डिग्री और वैध नेट/गेट स्कोर जरूरी है। वहीं, अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जेआरएफ (गेट) वी4 के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, मटीरियल साइंस/पॉलिमर साइंस/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/केमिकल इंजीनियरिंग/बेसिक साइंस और संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री और वैध नेट/गेट स्कोर जरूरी है। वहीं, अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सीए/सीएस/लेखाकार के लिए उम्मीदवार क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट/एमकॉम होना चाहिए। इसके अलावा कंपनी में इनडायरेक्ट टैक्स (खासकर जीएससी) का कम से कम 2 वर्ष का मुख्य अनुभव, स्टार्टअप बिजनेस इम्पैक्ट असेसमेंट और आईटी इम्पैक्ट असेसमेंट संभालने के प्रैक्टिकल अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी के साथ अकाउंटिंग का अनुभव भी जरूरी है।

बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए बैचलर/मास्टर्स/एमबीए/पीएचडी डिग्री, कम से कम 2 वर्ष तक प्रोजेक्ट एनवायरनमेंट में एचआर फंक्शन्स/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट संभालने का अनुभव, ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने और चलाने का अनुभव होना चाहिए। ध्यान दें कि अनुभवी उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

टेक्निकल असिस्टेंट के लिए बीएससी/बीए/बीकॉम, मल्टीमीडिया और एनिमेशन, फोटोशॉप और इलस्ट्रेटर में काम करने के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्राफिक डिजाइन, प्रिंट और वेब पब्लिशिंग में डिप्लोमा, सोशल मीडिया संभालने में माहिर और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है।

ऑफिस असिस्टेंट के लिए बैचलर डिग्री/12वीं होना चाहिए। वहीं, डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। बेसिक ऑफिस स्किल्स और इसी तरह के संगठन में काम करने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, ऑफिस अटेंडेंट के लिए 12वीं/डिप्लोमा, बेसिक ऑफिस स्किल्स, इसी तरह के ऑर्गनाइजेशन में काम करने का कम से कम एक वर्ष का अनुभव और एलएमवी ड्राइविंग स्किल्स जरूरी हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 13,050 से 44,910 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू 5 अगस्त को नॉर्थ ईस्टर्न साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईएसटी) क्लस्टर, रिसर्च पार्क, आईआईटी-गुवाहाटी पते पर सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में साक्षात्कार में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को समय से पते पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।