Sunday, August 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय पिछली सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाकर रखा था: ब्रजेश पाठक

पिछली सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाकर रखा था: ब्रजेश पाठक

0
5

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का काम किया था, लेकिन आज की तारीख में यह राज्य रेवेन्यू सरप्लस के रूप में उभरकर सामने आया है। इस राज्य में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं। आज प्रदेश में सड़कें अच्छी हैं। राज्य में बुनियादी ढांचा अच्छा बनकर तैयार हुआ है। अगर कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्या है तो हम उसे सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन आप जरा इन लोगों से पूछ लीजिए कि इनके शासनकाल में कैसी स्थिति थी। आलम यह था कि हर जिले में एक माफिया था। आज कोई माफिया नहीं है। स्थिति ऐसी थी कि एक हफ्ते बिजली रहती थी और दूसरे हफ्ते नहीं रहती थी, लेकिन आज हमने राज्य की सूरत को बदलकर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के शासनकाल में तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। इनके शासनकाल में बहू-बेटी शाम पांच बजे के बाद निकल नहीं पाती थी, लेकिन आज जब इन लोगों के इस संबंध में सवाल करो तो इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं होता है। हम कहते हैं कि ये लोग जरा मैरिट पर बात करके दिखाए। विकास के नाम पर राजनीति करके दिखाए। आखिर क्यों पुरानी पार्टी का नाम छोड़ रहे हैं। जरा पुरानी पार्टी के नाम पर वोट मांग कर दिखाए।

उन्होंने कहा कि सपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। ये लोग जो बोलते हैं, वो बिल्कुल भी नहीं करते हैं। ये लोग सभी काम राजनीतिक भावना से प्रेरित होकर करते हैं, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इससे इन्हें कुछ भी फायदा होने वाला नहीं है। मैं एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि यह पार्टी पूरी तरह से गड्ढे में डालने वाली है।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरपल्स के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। हम अपने प्रदेश में लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। आज यूपी का नौजवाना देश को मार्ग दिखाने का काम कर रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने जयंत चौधरी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसी स्थिति में सपा को जयंत चौधरी पर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं।

साथ ही, उन्होंने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम तुष्टीकरण की वजह से ही वंदे मातरम का विरोध कर रही है।