SGSU Advertisement
Home Student & Youth इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी,...

इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

0
1

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या बेहतर नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है।

दरअसल, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (इंडिया एक्जिम बैंक) ने प्रबंधन प्रशिक्षुओं (मैनेजमेंट ट्रेनी) और प्रबंधकों (मैनेजर) के कुल 120 पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक संक्षिप्त आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इंडिया एक्जिम बैंक की ओर से जारी 120 रिक्तियों में मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के 90 और मैनेजर के 30 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस/सीए/संबंधित व्यावसायिक योग्यता और पद के अनुसार कौशल होना चाहिए।

इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और मैनेजर के पदों के लिए पिछली भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई थी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी। हालांकि, 2026 की भर्ती के लिए आयु सीमा क्या होगी, यह विस्तृत अधिसूचना में स्पष्ट किया जाएगा।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इंडिया एक्जिम बैंक की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।