Saturday, August 8, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय इंदौर में 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक, जांच के...

इंदौर में 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक, जांच के लिए नमूने भेजें

0
4

इंदौर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, यहां एक कंपनी के 25 हजार लीटर शुद्ध घी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है और उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

इस घी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई गई है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश में आने वाले दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ घी ब्रांडों के नमूने अमानक स्तर के पाए जाने के बाद संबंधित ब्रांडों के विरुद्ध विशेष नमूना कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे।

बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा निर्मित गोवर्धन ब्रांड घी का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठान पूरे मध्यप्रदेश में गोवर्धन ब्रांड घी की आपूर्ति करने वाला कंपनी डिपो है।

प्रतिष्ठान केंद्रीय अनुज्ञप्तिधारी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद एफएसएसएआई के केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान गोवर्धन ब्रांड घी के विभिन्न पैकिंग आकारों के 20 नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही लगभग 25 हजार लीटर घी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है, उसे जांच पूरी होने तथा आगामी आदेश तक विक्रय किए जाने से रोक दिया गया।

–आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी