Saturday, May 30, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘रंभा हो’ फेम कल्पना अय्यर ने ताजा की ‘कुदरत’ की यादें, कहा-...

‘रंभा हो’ फेम कल्पना अय्यर ने ताजा की ‘कुदरत’ की यादें, कहा- इंडस्ट्री के अनमोल रत्न जैसे थे विनोद खन्ना

0
17

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। साल 1981 में आई फिल्म ‘अरमान’ का आइकॉनिक गाना ‘रंभा हो’ फिल्म धुरंधर में रिक्रिएट होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया।

गाने में अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने बोल्ड और सिजलिंग डांस से सबको अपना दीवाना बना दिया था और आज भी उनकी डांस के प्रति दीवानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। कल्पना अय्यर ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। अब उन्होंने दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के साथ बिताए काम के दिनों को याद किया है।

आईएएनएस से बात करते हुए अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने करियर से जुड़ी कई बातें की और विनोद खन्ना को याद करते हुए बताया कि अभिनेता ऐसे स्टार थे जो सभी के साथ एक समान व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, साल 1981 में आई फिल्म “कुदरत” में विनोद खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला और वे असल जिंदगी में बहुत अद्भुत इंसान थे और सेट पर मौजूद हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार करते थे। उनके लिए कोई छोटा या बड़ा नहीं था।

अभिनेत्री ने कहा, विनोद खन्ना एक अनमोल रत्न के जैसे थे, जिनका स्वभाव शालीन, शांत और क्लासी था। उनके चलने के तरीके में एक ग्रेस होता था और उनके स्टाइल का दीवाना इंडस्ट्री में हर कोई था। वे हमेशा विनम्र, सौम्य और हमेशा मुस्कुराते रहते थे। मैंने उन्हें कभी किसी पर गुस्सा या नाराज होते नहीं देखा। कल्पना अय्यर ने बताया कि फिल्मों के साथ वे उन्हें पर्सनली भी जानती थीं।

उन्होंने बताया, “ऐसा नहीं था कि हम हर दिन मिलते थे, लेकिन जब भी मैं उनसे मिलती थी, वे बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार करते थे। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका नैतिक मूल्य अद्भुत होता है, और विनोद साहब उनमें से एक थे। मेरे लिए, वे हमेशा एक बेहद यादगार, अद्भुत और प्रिय स्मृति रहेंगे। खास बात ये भी है कि अक्षय खन्ना को अपने पिता से विरासत में उनकी मुस्कान मिली है, जिसे देखकर दिल बहुत खुश होता है।”

बता दें कि कल्पना अय्यर का ‘रंभा हो’ पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।