Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल आईपीएल 2026: ‘टॉप-4’ में पहुंची एसआरएच, सीएसके को हार के बाद भी...

आईपीएल 2026: ‘टॉप-4’ में पहुंची एसआरएच, सीएसके को हार के बाद भी फायदा, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

0
25

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार की शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।

एसआरएच-सीएसके के बीच हुआ मैच के बाद अंकतालिका के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची की शीर्ष खिलाड़ियों में बदलाव हुआ है।

पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंक के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

जीटी 5 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

एसआरएच-सीएसके मैच के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। मैच में 39 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले क्लासेन के 6 मैचों की 6 पारियों में 283 रन हो गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप आ गई है। कंबोज के 6 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। एसआरएच के खिलाफ हुए मैच में भी दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लिए थे।