आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले 5 अंपायर

0
10

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आइए आपको उन 5 अंपायर्स के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग की है।

अनिल चौधरी: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अनिल चौधरी के नाम है। भारतीय मूल के अंपायर अनिल ने इस लीग में अब तक कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं।

सुंदरम रवि: आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की लिस्ट में सुंदरम रवि भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं। सुंदरम ने इस लीग के इतिहास में कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग की थी, जबकि उनका आखिरी मुकाबला साल 2021 में रहा था।

नितिन मेनन: इंडियन प्रीमियर के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन मेनन का नाम है। मेनन बतौर अंपायर इस लीग में पहली बार साल 2016 में नजर आए थे। वह अभी तक कुल 113 आईपीएल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

कुमार धर्मसेना: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह इस लीग में अब तक कुल 98 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना ने आईपीएल में पहली बार अंपायरिंग साल 2009 में की थी।

चेट्टीथोडी शमशुद्दीन: आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में चेट्टीथोडी शमशुद्दीन चौथे नंबर पर काबिज हैं। वह इस लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं और अब तक कुल 89 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

क्रिस गैफनी: न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी आईपीएल में अब तक कुल 83 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2015 से अंपायरिंग कर रहे हैं और सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।