Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय मॉस्को में ‘चाइना इन स्प्रिंग’ वैश्विक संवाद का रूस विशेष सत्र आयोजित

मॉस्को में ‘चाइना इन स्प्रिंग’ वैश्विक संवाद का रूस विशेष सत्र आयोजित

0
24

बीजिंग, 21 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 19 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और मॉस्को स्थित चीन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर’ नामक वैश्विक संवाद का आयोजन मॉस्को में किया गया।

इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश दिए। रूस में चीनी दूतावास के मंत्री च्यांग वेई और रूस सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री और रूसी स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर द ह्यूमैनिटीज में विधि संकाय के डीन सर्गेई शखराय आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिए। इस कार्यक्रम में चीन और रूस के राजनीतिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के लगभग दो सौ अतिथियों ने भाग लिया।

सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि नए युग में चीन का अवलोकन करने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में, चीन के वार्षिक दो सत्रों (एनपीसी और सीपीपीसीसी) ने एक बार फिर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस वर्ष के सत्रों में 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मंजूरी दी गई। चीन की उच्च गुणवत्ता वाले विकास की योजना दुनिया को एक नई “अवसरों की सूची” प्रदान करती है।

चीनी दूतावास के मंत्री च्यांग वेई ने कहा कि इस वर्ष चीन में आयोजित दो सत्रों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा को अपनाना है, जो अगले पांच वर्षों में चीन के विकास के लिए एक खाका तैयार करती है, अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में अधिक निश्चितता लाती है, और चीन और रूस के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए व्यापक अवसर खोलती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएएनस

डीकेपी/