Sunday, June 21, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ईरान में 160 बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर...

ईरान में 160 बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन: मालविंदर सिंह कांग

0
25

चंडीगढ़, 5 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष मालविंदर सिंह कांग ने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गईं छात्राओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नरसंहार रोकने की मांग की है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक्स पर कब्र की फोटो के साथ किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मालविंदर सिंह कांग ने लिखा है, “कोई भी रणनीतिक लक्ष्य मीनाब में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं के अमेरिकी-इजरायली नरसंहार को उचित नहीं ठहरा सकता। हवाई हमलों में कक्षाओं में ही बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह एक अक्षम्य अत्याचार है। अमेरिका और इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। इसकी तत्काल स्वतंत्र जांच, दोषियों की पूर्ण जवाबदेही और निर्दोषों के नरसंहार को रोकने की मांग है। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों, छीने गए भविष्य और गहराते नैतिक कलंक के लिए टूट जाता है। बस बहुत हो गया। अब और नहीं।”

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “ये कब्रें उन 160 से अधिक मासूम बच्चियों के लिए खोदी जा रही हैं, जो अमेरिका-इजरायल द्वारा एक प्राथमिक विद्यालय पर किए गए बम हमले में मारी गईं। उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे। ट्रंप द्वारा वादा किया गया ‘बचाव’ असलियत में ऐसा दिखता है। गाजा से लेकर मीनाब तक, निर्दोषों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।”

विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने जो फोटो शेयर की गई है, वह आसमान से ली गई है। तस्वीर में बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्रों को देखा जा सकता है। सभी कब्रें एक ही जगह पर बराबर में खोदी जा रही हैं। कब्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह- जगह लगाए गए निशानों के आधार पर इनको हाथ के बजाय जेसीबी से से खोदना पड़ा। ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छोटे-छोटे छेद बनाए गए हैं। इस तस्वीर को देखकर किसी का भी कलेजा फट उठेगा।