Saturday, June 27, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईआरसीओएन में वर्क्स इंजीनियर की भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

आईआरसीओएन में वर्क्स इंजीनियर की भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

0
24

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (आईआरसीओएन) ने वर्क्स इंजीनियर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआरसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आईआरसीओएन ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें वर्क्स इंजीनियर/सिविल के 5, वर्क्स इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के 7 और वर्क्स इंजीनियर/एस एंड टी के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईआरसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स में से योग्य का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 36,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आईआरसीओएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्रनेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।