इस यात्रा ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को दी नई गति: प्रधानमंत्री मोदी

0
5

एर्म्स्टडम, 17 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा संपन्न कर स्वीडन रवाना हो गए। पीएम ने नीदरलैंड का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने अपनी भावनाएं एक्स के जरिए जाहिर कीं। एक वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि इस यात्रा ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई गति प्रदान की है। दोनों देशों ने अपने संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने के साथ-साथ जल संसाधन, सेमीकंडक्टर, नवाचार, रक्षा, सतत विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है।

भारत के प्रधानमंत्री ने अपने डच समकक्ष रॉब येतन का भी आभार जताया। उन्होंने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए पीएम येतन का धन्यवाद किया और विशेष रूप से एयरपोर्ट पर विदाई देने आने के लिए आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगी।

वीडियो क्लिप में नीदरलैंड यात्रा की अहम झलकियां हैं, जिसमें भारतीय समुदाय का उत्साह, सीईओ बैठक में निवेश और समझौतों को लेकर चर्चा, और राजा-रानी से मुलाकात के अंश हैं।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कई अहम समझौतों पर मुहर लगी। द हेग में आयोजित एक कार्यक्रम में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच कंपनी एएसएमएल के बीच भी समझौता हुआ। यह करार सेमीकंडक्टर और चिप तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए है। डच कंपनी दुनिया की प्रमुख चिप मशीन बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जबकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश बढ़ा रही है। इसके अलावा

शनिवार को नीदरलैंड के हेग शहर में ही पीएम ने वहां के राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की। वे शाही महल ‘पैलेस हाउस टेन बॉश’ में उनसे मिले।

बैठक के दौरान भारत और नीदरलैंड के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों ने शिक्षा, तकनीक, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, वाटर मैनेजमेंट और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम बढ़ाने की बात कही।

नीदरलैंड के राजा और रानी ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज भी रखा था। वहीं रविवार को पीएम रॉब जेतन के साथ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ऑफस्लोडाइक डैम का दौरा किया। ये बांध इंजीनियरिंग की मिसाल है।

भारत और नीदरलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के पीएम के बीच हुई वार्ता के दौरान रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।