जम्मू-कश्मीर में सुनील शर्मा बोले, चुनावी रुझानों से हैरान होने की जरूरत नहीं

0
3

श्रीनगर, 4 मई (श्रीनगर)। जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने सभी चुनावी राज्यों के आ रहे शुरुआती रुझानों पर आश्चर्च नहीं जताने की अपील की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस रुझान को लेकर किसी भी प्रकार का आश्चर्य नहीं जताए, क्योंकि इसमें आश्चर्य जताने जैसा कुछ भी नहीं है। हम सभी इन रुझानों से पहले से ही अवगत थे। कुछ मिलाकर इसे प्रत्याशित कहा जा सकता है।

सुनील कुमार शर्मा ने असम के रुझानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम में जिस तरह से भाजपा के शासनकाल में विकास के कार्य हुए हैं, उससे एक बात साफ है कि इस बार भी सूबे में भाजपा की ही सरकार आने जा रही है। भाजपा को प्रदेश में अपनी सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता था, वजह थी कि अब तक शासनकाल में हुए विकास के कार्य। ऐसी स्थिति में हमें असम के रुझानों को लेकर किसी भी प्रकार से हतप्रभ होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने बंगाल के रुझानों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पिछले 15 साल में बंगाल के सिविलाइजेशन पर हमला हुआ। बंगाल से लोगों के हितों पर कुठाराघात किया गया है। जिस तरह से बंगाल में चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा होती थी, उस पर अंकुश लगाने का काम किया चुनाव आयोग ने किया। कुल मिलाकर चुनाव आयोग ने बंगाल की जनता को ताकत दिया और यह उसी का नतीजा है कि आज हमें बंगाल में परिवर्तन का दौर देखने को मिल रहा है। आज इस सूबे में स्थिति बदल रही है, जिसका हमें स्वागत किया जाना चाहिए।

सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हमें शुरुआती रुझान भी इसी दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में यह कहना गलत नहीं होगा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हालांकि हमें अभी पूरे नतीजों के बाद का इंतजार है। इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

वहीं पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वास जताया कि पुडुचेरी भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा अगर केरलम और तमिलनाडु की बात करें, तो यहां पर हमारा जनाधार बढ़ा है। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इन राज्यों में हमारी पार्टी का विस्तार हुआ है। अगर तमिलनाडु की बात करें, तो यहां पर लोगों ने पारंपरिक पार्टी को खारिज किया है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा इन दोनों राज्यों में भाजपा मत प्रतिशत के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।