श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। अमूमन सरहद पर दुश्मनों के छक्के छुड़ान वाली भारतीय सेना ने इस बार एक ऐसा काम किया, जिसके स्थानीय लोग कायल हो गए। लोग सेना के नाम तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक ट्रक चालक बिछलेरी नाले में दुर्भाग्यवश गिर गया। इस वजह से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके इस घटना के बारे में पास के सेना शिविर में मौजूद सैनिकों को जानकारी मिली, तो वो फौरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालक को घायल अवस्था में अपने कैंप में लेकर आए।
इसके बाद उसे हर संभंव चिकित्सका सहायता प्रदान की, ताकि उसकी हालत में सुधार हो। लेकिन, अफसोस की बात है कि ट्रक चालक की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे सेना के जवानों ने उप-जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया। जवान उस ट्रक चालक को अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि उसे दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि सेना की ओर से किए गए तमाम प्रयासों के बावजूद भी ट्रक चालक को बचाया नहीं जा सका। लेकिन, जिस तरह के प्रयास और बहादुरी का परिचय सेना के जवानों ने उस ट्रक चालक को बचाने में दिखाया है, उसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है। स्थानीय लोग सेना की ओर से किए गए प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने यहां तक कहा है कि जिस तरह की त्वरित प्रतिक्रिया इस पूरी घटना में सैनिकों ने दिखाई है, उसे देखकर अब हमारा विश्वास पहले से भी ज्यादा मजबूत हुआ है। इससे हम सभी लोगों के बीच में यह संदेश गया है कि सेना के जवान हमारे साथ हर प्रकार की स्थिति में खड़े हैं। इससे एक बात साफ हो चुकी है कि हमारे सैनिक हर परिस्थिति में हमारी ढाल बनेंगे।

