SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

0
16

बीजिंग, 19 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 के जनवरी से अगस्त तक चीन में 42,582 नए विदेशी निवेश उद्यम स्थापित हुए। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, इस दौरान वास्तविक विदेशी निवेश 4 खरब 79 अरब 95 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.3 प्रतिशत कम है।

क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो विनिर्माण क्षेत्र में 1 खरब 19 अरब 55 करोड़ युआन और सेवा क्षेत्र में 3 खरब 50 अरब 42 करोड़ युआन का विदेशी निवेश आया।

खास बात है कि उच्च-तकनीकी उद्योगों में वास्तविक विदेशी निवेश 2 खरब 26 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 35.1 प्रतिशत अधिक है।

यह कुल विदेशी निवेश का 41.7 प्रतिशत है, जो पिछले साल की समान अवधि से 12.4 प्रतिशत अंक अधिक है। इनमें अनुसंधान और डिजाइन सेवाओं में 74 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सेवाओं में 64.2 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरण विनिर्माण में 41.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं, निवेश के स्रोत देशों की बात करें तो फ्रांस, स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया से चीन में विदेशी निवेश क्रमशः 39.2 प्रतिशत, 16.7 प्रतिशत और 16.5 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)