जेआरएचएमएस में नौकरी का मौका: जनरल मैनेजर समेत 2 पदों पर भर्ती, 25 अप्रैल तक करें आवेदन

0
7

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (जेआरएचएमएस-रांची) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड, के तहत जनरल मैनेजर सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

जेआरएचएमएस-रांची ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) का 1 और ऑडिटर (लेखा परीक्षक-वित्त) का 1 पद शामिल हैं।

जेआरएचएमएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जनरल मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भारत सरकार या राज्य सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी होना चाहिए, जिन्होंने अवर सचिव या उससे ऊपर के समकक्ष पद धारण किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मानव संसाधन संबंधी कार्यों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से झारखंड सरकार के विभागों में। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को सरकारी संगठन में लेखा परीक्षक/उप नियंत्रक वित्त एवं लेखा के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास लेखा परीक्षा/वित्त संबंधी कार्यों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से झारखंड सरकार के विभागों में। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, पात्रता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेआरएचएमएस-रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्कीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘मिशन निदेशक, आरसीएच परिसर, झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी, जीवीआई परिसर, नामकुम, रांची-834010’ पते पर लास्ट डेट तक या उससे पहले डाक कर दें। वहीं, लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।