SGSU Advertisement
Home राजनीति केसीआर पर कांग्रेस विधायकों का हमला, बोले-20 करोड़ सुरक्षा पर खर्च, 10...

केसीआर पर कांग्रेस विधायकों का हमला, बोले-20 करोड़ सुरक्षा पर खर्च, 10 दिन भी विधानसभा नहीं आए

0
1

हैदराबाद, 8 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा में विपक्ष के नेता के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के विधानसभा में नहीं आने और जनता के मुद्दे न उठाने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने निशाना साधा है। विधायकों ने कहा कि केसीआर सिर्फ वेतन और सुरक्षा पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं लेकिन सदन में चर्चा से भाग रहे हैं।

कांग्रेस विधायक टी. राम मोहन रेड्डी ने कहा, “आज तक विधानसभा में विपक्ष के नेता के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के तौर पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की सैलरी लेने के अलावा, सिर्फ उनकी सुरक्षा पर ही कम से कम 20 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें उनके काफिले, सुरक्षा, घूमने-फिरने और ठहरने वगैरह का सारा खर्च शामिल है। वे विधानसभा में दस दिन भी नहीं आए और न ही उन्होंने एक बार भी लोगों के मुद्दे उठाए। वह सिर्फ हस्ताक्षर करके चले जाते हैं। इतना खर्च आज तक किसी भी नेता ने नहीं किया। हम लोगों ने जब इस बारे में पूछा तो वह विधायकों के साथ मिलकर हंगामा कर रहे हैं।”

कांग्रेस विधायक जे. रामचंद्र नाइक ने कहा, “हम लोगों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केसीआर को बुला रहे हैं। केसीआर, आप आइए, आपने पिछले 10 सालों में क्या किया और हमने पिछले ढाई सालों में क्या किया है, हम जरूर बताएंगे। केसीआर चर्चा के लिए आएं या न आएं, वे बयान देकर सड़कों पर ड्रामा कर रहे हैं। जनता ने आपको ऐसे ड्रामे के लिए नहीं चुना था। पिछले 10 सालों से केसीआर का ड्रामा यहां के लोग देख चुके हैं।”

कांग्रेस विधायक जी. विनोद ने कहा, “केसीआर विधानसभा सत्र में शामिल हों या न हों, यह मुद्दा नहीं है, लेकिन तेलंगाना में अब कोई विपक्ष का नेता नहीं है।”

कांग्रेस एमएलसी बालमूर वेंकट ने कहा, “कांग्रेस में अनुशासन सबसे जरूरी है। अनुशासन के खिलाफ जो कुछ भी कहा जाता है, चाहे कोई भी हो, किसी भी जाति या धर्म का हो, पार्टी के सामने सब बराबर हैं, सब एक हैं।”