SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिवर्धन सिंह ने फ्रांस के मंत्री से की मुलाकात, जलवायु और जैव...

कीर्तिवर्धन सिंह ने फ्रांस के मंत्री से की मुलाकात, जलवायु और जैव विविधता पर हुई चर्चा

0
4

नई द‍िल्‍ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव से जुड़े मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यावरण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु के क्षेत्र में वैश्विक और द्विपक्षीय प्रयासों को तेज करने पर चर्चा हुई।

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, ”फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव (इकोलॉजिकल ट्रांजिशन) से जुड़े मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे से मुलाकात करके खुशी हुई। हमने कई साझा हितों के विषयों पर चर्चा की, जिनमें जैव विविधता संरक्षण, ऊर्जा परिवर्तन, जलवायु वित्तपोषण और सीओपी-31 से जुड़ी प्राथमिकताएं शामिल थीं।”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए) और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) के माध्यम से आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।”

भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने भी इस बैठक की जानकारी अपने आधिकार‍िक सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर साझा की।

दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव (इकोलॉजिकल ट्रांजिशन) मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे ने दिल्ली में भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। सीओपी-31 से पहले दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि पर्यावरण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक और द्विपक्षीय स्तर पर प्रयासों को कैसे और तेज किया जाए, ताकि ऊंचे जलवायु लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को बनाए रखा जा सके। बैठक में इन क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा मिलकर आगे बढ़ने पर भी जोर दिया गया।”