Tuesday, June 30, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद...

लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद में लगाया खास पौधा

0
25

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लारा दत्ता ने मंगलवार को पिता की पहली जयंती पर उनके लिए खास पूजा रखी। इसी के साथ ही उन्होंने पिता की याद में अपने घर के बाहर जैकारंडा का पौधा भी लगाया।

अभिनेत्री ने पूजा कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। इनमें उनके पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें और पूजन की तस्वीरें शामिल थी। अभिनेत्री ने पिता को याद करते हुए नोट भी लिखा।

उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार को उनकी पहली जयंती पर हम सभी उन्हें याद करते हैं। पिछले साल उनके जन्मदिन पर हम सब उनके साथ पूजा में शामिल थे। इस साल हमने उन्हें याद करते हुए पूजा की और उनके घर में एक जकारांडा का पौधा भी लगाया। मुझे पूरा विश्वास है कि वे स्वर्ग में अपने प्रियजनों के साथ खुशी से जश्न मना रहे होंगे। एक ऐसा प्यार, जो हर सीमा से परे है।”

बता दें कि अभिनेत्री लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता, भारतीय वायु सेना के एक सम्मानित अधिकारी थे, जिनका 31 मई 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे एक निडर हेलीकॉप्टर पायलट थे, जिन्होंने 1965, 1969 और 1971 के युद्धों में देश की सेवा की थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भी निजी पायलट रहे थे।

अभिनेत्री जल्द ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। यह बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म अपने पुराने भागों की तरह ही कंफ्यूजन और कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली है, जो कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाएंगे।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, और जैकलीन फर्नांडीज सहित अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा, लारा फिल्म ‘रामायण’ में ‘कैकेयी’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।