Sunday, June 21, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय लेबनानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा ‘सीजफायर के बिना इजरायल...

लेबनानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा ‘सीजफायर के बिना इजरायल से बात नहीं’

0
20

बेरूत/तेल अवीव, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में स्पष्ट किया कि अगर लेबनान में सीजफायर का ऐलान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं करेंगे तो बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

लेबनान के न्यूज आउटलेट एलबीसीआई के अनुसार, आउन ने मार्को रुबियो से स्पष्ट कहा कि वह नेतन्याहू से बात नहीं करेंगे।

इससे पहले लेबनान के अल-जदीद ने गुरुवार को दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर आउन, नेतन्याहू और रुबियो के बीच ट्राईलेटरल (त्रिपक्षीय) फोन कॉल अरेंज करने की कोशिशें चल रही हैं।

बुधवार रात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया कि इजरायल और लेबनान के नेताओं के बीच एक कॉल होगी, लेकिन सुबह आउन ने कहा कि सीजफायर बातचीत के लिए एक “नेचुरल स्टार्टिंग पॉइंट” (शुरुआती बिंदु) होगा। इजरायल ईरान के सहयोगी लेबनानी चरमपंथी गुट हिज्बुल्लाह के साथ अपने झगड़े में सीजफायर के लिए राजी नहीं था।

इस बीच, इजरायली मीडिया ने दावा किया कि इजरायल शाम 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) सीजफायर कर देगा। इजरायली मीडिया आउटलेट हारेत्ज की रिपोर्ट है कि सेना को गुरुवार रात से लेबनान में सीजफायर की तैयारी करने के आदेश मिले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि गुरुवार को भी इजरायल की ओर से दक्षिण लेबनान में हमले जारी रहे। हवाई हमले के बाद यहां का कासमियेह पुल पूरी तरह तबाह हो गया। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पुल के ढांचे के टूटकर बिखरने और इलाके में भारी तबाही देखी जा सकती है।

तस्वीरों में पुल के बड़े हिस्से को ढहते और कंक्रीट के टुकड़ों को नदी में गिरते देखा जा सकता है। इस वजह से इलाके में कनेक्टिविटी पूरी तरह टूट गई है। यह पुल टायर और सिडोन के बीच अहम रास्ता था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली विमानों ने पुल पर लगातार दो हवाई हमले किए, जिससे यह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। तस्वीरों में आसपास के इलाके में भी नुकसान के संकेत दिख रहे हैं, मलबा फैला हुआ है और पुल का ढांचा ढहा हुआ दिख रहा है।