Wednesday, August 19, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की 12वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता...

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की 12वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

0
6

बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 17 अगस्त को राज्य परिषद की 12वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महासचिव शी चिनफिंग के वर्तमान आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्यों पर दिए गए महत्वपूर्ण भाषण की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने, कार्य के सभी पहलुओं में ठोस प्रगति करने, वार्षिक आर्थिक और सामाजिक विकास लक्ष्यों और कार्यों को प्राप्त करने का प्रयास करने और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ली छ्यांग ने बताया कि विभिन्न पक्षों के संयुक्त प्रयासों में इस वर्ष चीन की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से और स्थिर ढंग से चल रही है, जो नई गति और अनुकूलित संरचना की विकास प्रवृत्ति दिखा रही है और मजबूत लचीलापन और जीवंतता का प्रदर्शन कर रही है। इस वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन का पहला वर्ष है। हमें शुरुआत से ही योजना के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने, प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण को सुनिश्चित करने और विभिन्न क्षेत्रों में योजना की मार्गदर्शक और प्रेरक भूमिका को पूरी तरह से निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

ली छ्यांग ने यह भी कहा कि नई परिस्थितियों में आर्थिक और सामाजिक विकास में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न स्तरों की सरकारों की अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की क्षमता और शैली पर अधिक मांग है।

राज्य परिषद के सदस्य और सम्बंधित विभागों और इकाइयों के प्रमुख इस बैठक में उपस्थित रहे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)