लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मैच खेला जाएगा। हजारों क्रिकेट फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फैंस को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ऋषभ पंत से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के एक फैन ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “हम इस मुकाबले को देखने आए हैं। उम्मीद है कि एलएसजी इस मैच को अपने नाम करेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा। हमें कप्तान ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें हैं।”
एक अन्य फैन ने कहा, “लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी काफी अच्छी है। हमें उम्मीद है कि एलएसजी इस सीजन टॉप-4 टीमों में मौजूद रहेगी।”
राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने कहा, “हमें लखनऊ सुपर जायंट्स से भी उम्मीद है, लेकिन हम वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के फैन हैं। यही वजह है कि इस मैच में हम राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।”
एक नन्हे फैन ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी अच्छा खेलते हैं, लेकिन हम यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।”
लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने 6 में से 4 मैच गंवाए हैं, जबकि 6 में से 4 मुकाबले जीतकर राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी और नमन तिवारी।

