SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुंबई से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुंबई से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार

0
3

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैड संधू हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर उसकी भूमिका हथियारों की आवाजाही, फंडिंग और शूटर्स को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने में थी। उसने तरनतारन जिले में जबरन वसूली से जुड़ी तीन फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने और इसके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। मधुसूदन सिंह उर्फ ‘मैड संधू’, जो एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और कुछ फिल्मों में काम कर चुके कलाकार थे

पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और पूरे पंजाब में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ है।

इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 12.90 लाख रुपए, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की। इस संबंध में पांच अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी।