Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय महाराष्ट्र: बकरीद पर नमाजी बोले-भाईचारा खत्म होना देश के लिए ठीक नहीं,...

महाराष्ट्र: बकरीद पर नमाजी बोले-भाईचारा खत्म होना देश के लिए ठीक नहीं, एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें

0
2

मलाड, 28 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मलाड में पठानवाड़ी स्थित नूरानी मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। नमाजियों ने शांति और भाइचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक नमाजी ने कहा कि अच्छे से नमाज हो गई है। लोगों को आपस में मिलकर रहना चाहिए।

एक और नमाजी ने कहा कि नमाज हो गई है, देश से सभी नागरिकों से यही अपील है कि किसी धर्म को तोड़ने का काम नहीं करना है, बल्कि जोड़ने का काम करना है। हमारा कहना है कि हिंदुस्तान में सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। भाईचारे के साथ रहना चाहिए। एक-दूसरे के धर्म का हम लोगों को सम्मान करना चाहिए। भाईचारा खत्म होना हिंदुस्तान के लिए अच्छी बात नहीं है।

एक नमाजी ने कहा कि हम लोग अभी नमाज पढ़कर बाहर निकले हैं। आज का पैगाम है कि हम अपने रब को खुश करें, हमारे दिलों में उसी का खौफ होना चाहिए। कुर्बानी की असल मकसद है कि हमारे दिलों से गैरों का खौफ निकलकर सिर्फ एक अल्लाह का खौफ आ जाए।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हमने भारत के लिए भी दुआएं की हैं। हम लोगों को चाहिए कि प्यार और मोहब्बत के साथ रहें, क्योंकि इस देश में कई धर्म के लोग रहते हैं। पूरे देश के लिए हमारा पैगाम है कि देश के मुसलमान और बाकी धर्म के लोग भी इसमें शामिल हों। यही गंगा जमुनी तहजीब है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि सोसायटी के बाहर, गेट के बाहर, सड़क पर, जरा सोचिए, अगर किसी मुसलमान ने पांच मिनट की नमाज पढ़ी होती, तो अब तक उसके खिलाफ एफआईआर हो चुकी होती और उसे जेल में डाल दिया गया होता, लेकिन वहां कोई नहीं है, पुलिस प्रशासन वहीं बैठा हुआ है। ऐसी चीजें खास तौर पर महाराष्ट्र में की जा रही हैं।