Tuesday, August 4, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति केरल : ‘बस के पैसे नहीं, पर बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता...

केरल : ‘बस के पैसे नहीं, पर बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है’: मंत्री सी.पी. जॉन के बयान पर उठे सवाल

0
3

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सी.पी. जॉन ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना पर टिप्पणी करके एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। केरल बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राज्य सम्मेलन में मंत्री ने राज्य में लोगों के व्यवहार और खर्च करने के तरीकों की कड़ी आलोचना की।

मंत्री सी.पी. जॉन ने कहा, “केरल के लोगों का व्यवहार और उनके व्यवहार-विज्ञान को समझना और उस पर अमल करना कोई आसान काम नहीं है। कोई अमीर आदमी गरीब या बेसहारा होने का नाटक कर रहा है, नाटक करना कोई मामूली बात नहीं है। लेकिन एक बात जो मेरी समझ में नहीं आती, वह यह है, एक महिला जिसके पास बस का किराया देने के लिए पैसे नहीं हैं, वह फिर भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजती है, जबकि सरकारी स्कूलों में सीटें खाली होती हैं। अगर बिना फीस वाले प्राइवेट स्कूलों में सीटें उपलब्ध हों, तब भी वह अपने बच्चों को ऐसे प्राइवेट स्कूल में भेजती है जहां फीस लगती है।”

मंत्री ने आगे कहा, “हालांकि, जब बात हेल्थकेयर की आती है, तो वही महिला अपने पिता या पति के साथ सरकारी अस्पताल आती है और इलाज के लिए ज़मीन पर भी लेट जाती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शिक्षा और हेल्थकेयर के क्षेत्रों में केरल के लोगों का व्यवहार मुझे सचमुच हैरान करता है। वे खचाखच भरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों में सफर करते हैं, अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजते हैं, लेकिन जब उन्हें इलाज की जरूरत होती है, तो वे प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाते, क्योंकि उन्हें अस्पताल के बिलों से डर लगता है।”

मंत्री की इन टिप्पणियों की आम जनता और राजनीतिक हलकों में काफी आलोचना हो रही है।

गौरतलब है कि केरल सरकार ने 15 जून 2026 से प्रियदर्शनी योजना शुरू की है, जिसके तहत सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए केएसआरटीसी की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह योजना महिलाओं की आवाजाही को बेहतर बनाने और उन्हें सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने के चुनावी वादे को पूरा करती है। महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित इस योजना के तहत, केरल की पात्र महिला निवासी अब पूरे राज्य में चलने वाली सामान्य केकेएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।