Wednesday, August 5, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है:...

ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है: गुलाम अली खटाना

0
38

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी के बैठक को लेकर कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग से पेट्रोलियम उत्पादन का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 41 देशों के साथ हम इंपोर्ट करेंगे।

बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह की ओर से एक श्वेत पत्र पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है। बंगाल की जनता ने समस्याओं को ठीक करने का मन बना लिया है। मुर्शिदाबाद मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों के समय समस्या हुए हैं। जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली है, तब से दंगे कम हुए हैं।

असम विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई है। कांग्रेस अभी निर्णय नहीं ले पाई है कि देश पहले है या पार्टी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन पर 35 पन्नों का ‘श्वेत पत्र’ जारी किया। इस रिपोर्ट में पांच बड़े मुद्दों को उठाया गया है, जिसमें घुसपैठ, व्यवस्था में भ्रष्टाचार और संस्थाओं की कमजोरी, आर्थिक और औद्योगिक गिरावट, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था और सामाजिक ढांचे का कमजोर होना शामिल है।

‘घुसपैठ’ के मुद्दे पर ‘श्वेत पत्र’ में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के साथ लगने वाली 2,216.7 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से 569 किमी हिस्सा अभी तक बिना बाड़ (फेंसिंग) के है। राज्य सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण यह काम नहीं हो पाया, जिससे घुसपैठ को बढ़ावा मिला।

दस्तावेज में यह भी आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस ने “वोट बैंक” बनाने के लिए घुसपैठियों को फर्जी पहचान पत्र दिलाने में सिंडिकेट चलाए, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसंख्या संतुलन पर असर पड़ा।