Friday, July 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति मानसून सत्र से पहले कर्नाटक में सूखे का जायजा लेने के लिए...

मानसून सत्र से पहले कर्नाटक में सूखे का जायजा लेने के लिए भाजपा ने बनाईं छह टीमें

0
3

बेंगलुरु, 24 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी मानसून सत्र से पहले कर्नाटक भाजपा ने राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए 6 टीमें बनाई हैं और उन्हें 31 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा है। ये टीमें सूखे से प्रभावित जिलों, तालुकों और गांवों का दौरा करेंगी और फसलों की स्थिति, लोगों और पशुओं के लिए पीने के पानी की समस्या और बांधों में पानी के स्तर के बारे में जानकारी इकट्ठा करके रिपोर्ट सौंपेंगी।

तुमकुरु, कोलार, चिक्काबल्लापुरा और बेंगलुरु ग्रामीण जिले के लिए टीम लीडर बी.वाई. विजयेंद्र, ज्योति गणेश सुरेश गौड़ा, धीरज मुनिराजू, चिदानन्द गौड़ा, डॉ. वाई.ए. नारायणस्वामी, एस मुनिस्वामी और वेंकटमुनियप्पा को बनाया गया है। वहीं, ब्यातरंगेगौड़ा को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

विजयनगर, बल्लारी, गडग, ​​दावणगेरे, चित्रदुर्ग जिले के लिए जनार्दन रेड्डी, भैरति बसवराज, सी.सी. पाटिल, एम. चंद्रप्पा, बी.पी. हरीश, कृष्ण नायक, चंद्रू लमानी, प्रो. एस.वी. संकनूर, वाई.एम. सतीश को टीम लीडर जबकि, के.एस. नवीन को बनाया गया है।

चामराजनगर, मैसूर, रामानगर और मांड्या जिले के लिए चलवाडी नारायणस्वामी, टी.एस. श्रीवत्स, रघु कौटिल्य, एस. केशवप्रसाद, एच.एस. गोपीनाथ रेड्डी, एन. महेश को टीम लीडर और एन.वी. फनीश को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

मैंगलोर, उडुपी, शिमोगा, चिक्कमगलुरु, कोडागु और हसन जिले की जिम्मेदारी अरागा ज्ञानेंद्र, वी. सुनील कुमार, गुरुराज गंतीहोले, किरण कुमार कोड्डी, यशपाल सुवर्ण, गुरमे सुरेश शेट्टी, हरीश पूंजा, उमानाथ कोट्यान, डॉ. वाई. भरत शेट्टी, वेदव्यास कामत, राजेश नायक, भागीरथी मुरल्या, सीमेंट मंजूनाथ, एच.के. सुरेश, चन्नबसप्पा, एम.के. प्रणेश, सुजा कुशलप्पा और डॉ. धनंजय सारगी, किशोरकुमार पुत्तूर दी गई है। वहीं, डी.एस. अरुण को समन्यवक बनाया गया है।

बीदर, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर और यादगीर जिले का सी.टी. रवि, भगवंत खूबा, उमेश जाधव, डोडना गौड़ा पाटिल, प्रभु चौहान, शरणु सालागर, सिद्दू पाटिल, डॉ. शैलेन्द्र बेल्डेल, डॉ.शिवराज पाटिल, मनप्पा डी. वज्जल, बसवराज मैटिमूड, डॉ. अविनाश जाधव, हेमलता, बी.जी. पाटिल, शशिल नमोशी, डॉ. एम.जी. और अमरेश नाइक दौरा करेंगे।

बेलगावी, विजयपुरा, बागलकोट, हुबली, हावेरी और उत्तर कन्नड़ जिले के लिए एन. रविकुमार, मुरुगेश निरानी अरविन्द बेलाड, सिद्दू सावदी, अभय पाटिल, बालचंद्र जराकीहोली, रमेश जराकिहोली, शशिकला जोला, महेश नारियल, विट्ठल हलगेकर, दुर्योधन ऐहोल, दिनकर शेट्टी, जगदीश गुडगांती, एमआर. पाटिल, निखिल तलवार, पी.एच. पुरोहित, हनुमंत निरानी, प्रदीप शेट्टर, गणपति उल्वेकर, लिंगराज पाटिल को टीम लीडर और समन्वयक बसवराज यांकांची बनाया गया है।