Wednesday, June 3, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन मानवी गगरू संग बॉन्डिंग पर बोलीं पत्रलेखा, कहा- ऑनस्क्रीन भी दिखेगा असर

मानवी गगरू संग बॉन्डिंग पर बोलीं पत्रलेखा, कहा- ऑनस्क्रीन भी दिखेगा असर

0
6

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का मानना है कि इस फिल्म की कहानी उनकी असल जिंदगी की तरह है।

अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ने की खास वजह बताते हुए कहा कि स्क्रिप्ट की सादगी और भावनाओं ने आकर्षित किया। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद, जो बात मेरे मन में रह गई, वह थी इसकी सादगी। इसकी कहानी दो महिलाओं की जिंदगी पर क्रेंद्रित है, जो अपनी जिंदगी, पहचान, रिश्तों और भावनाओं को समझने की कोशिश कर रही हैं। मुझे यह बात बहुत करीब और वास्तविक लगी। मुझे यह भी अच्छा लगा कि कहानी बहुत सहज और शांत तरीके से आगे बढ़ती है। इसमें अपनापन, कोमलता और आजादी का खूबसूरत एहसास है, जिसने मुझे काफी प्रभावित किया।”

अभिनेत्री ने सह-कलाकार मानवी गगरू के साथ तालमेल के बारे में बताया, “फिल्म में ‘हीर’ (मानवी गगरू) और ‘सारा’ (पत्रलेखा) अलग-अलग इमोशनल दुनिया से आती हैं और यही बात उनके रिश्ते को इतना दिलचस्प बनाती है। उनमें से एक ज्यादा सहज और अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने वाली है, जबकि दूसरी ज्यादा शांत और अपनी भावनाओं को छिपाकर रखने वाली है, लेकिन उनके बीच इतने अंतर होने के बावजूद सफर के दौरान उनके बीच एक बहुत ही स्वाभाविक समझ विकसित हो जाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “उनका रिश्ता ईमानदारी, कोमलता और भावनाओं को सुकून देने के साथ आगे बढ़ता है और कई मायनों में, दोनों किरदार धीरे-धीरे एक-दूसरे को बदल देते हैं। मानवी गगरू के साथ काम करना बहुत शानदार रहा। इस फिल्म के जरिए हम अच्छे दोस्त बन गए हैं, और मुझे लगता है कि वह सहजता ऑन-स्क्रीन पर भी साफ नजर आ रही है।”

कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण मेघा क्रिएशन्स (दिनेश सोनी), नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस (नीरज रुहिल और सुभव शर्मा) और ऑप्टिकस इंक ने मिलकर किया है। फिल्म को सोनी म्यूजिक इंडिया का सहयोग मिला है। फिल्म में आरिफ जकारिया, निशंक वर्मा और श्वेता साल्वे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।