Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एमईए भर्ती अलर्ट : कंसल्टेंट के पोस्ट के लिए फटाफट करें आवेदन,...

एमईए भर्ती अलर्ट : कंसल्टेंट के पोस्ट के लिए फटाफट करें आवेदन, 1 जून अंतिम तिथि

0
4

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एमईए ने संविदा के आधार पर अपने विभाग नीति नियोजन एवं अनुसंधान (पीपी एंड आर) में 2 सलाहकारों (कंसल्टेंट) की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार कंसल्टेंट के पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की समीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 10 लाख रुपए तक प्रति वर्ष होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले विदेश मंत्रालय (एमईए) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्क्रैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें या एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘अवर सचिव (पीएफ एवं पीजी), विदेश मंत्रालय, कमरा संख्या 4071, जवाहरलाल नेहरू भवन, 23-डी, जनपथ, नई दिल्ली-110011’ के पते पर पोस्ट से भेज दें।