SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय मिस्र के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर काहिरा पहुंचे शी जिनपिंग, रणनीतिक साझेदारी...

मिस्र के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर काहिरा पहुंचे शी जिनपिंग, रणनीतिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा

0
10

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे। शी जिनपिंग का यह दौरा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर हुआ। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भविष्य और साझा हितों के क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।

भारत में चीन के राजदूत शू फेईहोंग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट जानकारी देते हुए बताया क‍ि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए काहिरा पहुंचे हैं।

राजदूत शू के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन और मिस्र ने विकासशील देशों के बीच दोस्ती, एकजुटता और आपसी सहयोग का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक विश्वास, परस्पर लाभकारी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करीबी तथा प्रभावी समन्वय देखने को मिलता है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी राष्ट्रपति सीसी के साथ चीन-मिस्र संबंधों, दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझा रुचि के अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता मिलकर चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे और दोनों देशों की दोस्ती में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

चीन के राष्ट्रपति का अमेर‍िका दौरा भी प्रस्‍ताव‍ित है, जोक‍ि इसी म‍हीने होने वाला है। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि चर्चा में कई बार इस बात का ज‍िक्र कर चुके हैं।

अमेर‍िकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया क‍ि इस महीने वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर खास तौर पर चर्चा होने की उम्मीद है। उन्होंने ‘दुनिया की दो प्रमुख एआई ताकतों’ के बीच सुरक्षा के उपाय करने और बेहतर बातचीत की जरूरत पर जोर दिया।

बेसेंट ने कहा कि एशविले में जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी अधिकारियों की चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ एआई पर सीमित बातचीत ही हो पाई, क्योंकि इस विषय के लिए बीजिंग के तय अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। फ‍िर भी हमने कुछ सीम‍ित बातचीत जरूर की।

इसके बाद बेसेंट ने ट्रंप और शी के बीच होने वाली प्रस्तावित बैठक को ज्‍यादा ठोस बातचीत के लिए सही मंच बताया। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब सितंबर में वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग मिलेंगे तो एआई एजेंडा का हिस्सा होगा।”