मिजोरम पीएससी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर के 8 पदों पर भर्ती शुरू, 19 जून तक आवेदन का मौका

0
3

शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बिजली एवं बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या उससे उच्च स्तर की डिग्री के साथ हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास मिजोरम समूह ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ पदों के लिए सेवा/भर्ती (संशोधन) नियम, 2023 द्वारा निर्धारित कंप्यूटर दक्षता होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और कौशल आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 के अनुसार होगी।

ऑनालइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम पीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर आवेदन पत्र को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।