SGSU Advertisement
Home राजनीति मुख्य चुनाव आयुक्त को भारत रत्न देने की मांग करने वालों को...

मुख्य चुनाव आयुक्त को भारत रत्न देने की मांग करने वालों को जनता सजा देगी : संजय राउत

0
6

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखी टिप्पणी की और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर प्रतिक्रिया दी।

एनसीपीआई की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जो लोग उन्हें भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता जूतों से मारेगी। जो व्यक्ति देश का गद्दार है, देश का सबसे बड़ा दुश्मन है और लोकतंत्र का हत्यारा है, अगर कोई उसे सर्वोच्च सम्मान देने की बात कर रहा है, तो इसका मतलब है कि देश की सत्ताधारी पार्टी के भीतर हिटलर की आत्मा आ गई है।”

बता दें कि नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई ) ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है।

सीजेपी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर संजय राउत ने कहा, “सरकार को अनुमति देनी चाहिए थी। अभिजीत दीपके और उनके साथियों ने अपनी शादी के लिए अनुमति नहीं मांगी थी। क्या उन्होंने यह कह दिया था कि मुंबई के शिवाजी पार्क और सड़क पर हमारी शादी है, अनुमति दे दीजिए? नहीं न। यह लड़ाई देश के लोकतंत्र के लिए लड़ी जा रही है। देश के करोड़ों मतदाताओं का जो अधिकारी छीन लिया गया है, यह उसकी लड़ाई है।”

इससे पहले भी संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 27 सितंबर को संजय राउत ने कहा था, “चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया गया। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने कई बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं और इन मुद्दों को उठाया है लेकिन अब केवल मुद्दा उठाने से काम नहीं चलेगा। अब हम सिर्फ यह मुद्दा नहीं उठाएंगे, अब हम ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे।”

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संजय राउत ने आरोप लगाया था कि बंगाल का चुनाव भी चोरी किया गया। ममता बनर्जी को लगातार परेशान किया जा रहा है, अगर वे सभी को साथ लेकर लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना चाहती हैं, तो हमारी पार्टी का उन्हें समर्थन है।”