Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण से मुलाकात...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण से मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में ली जानाकरी

0
17

हैदराबाद, 2 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। पवन कल्याण हाल ही में सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने शनिवार को हैदराबाद स्थित उनके आवास पर पवन कल्याण से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को पवन कल्याण की तबीयत खराब होने पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, “आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात की और उनका हालचाल पूछा। वे बेहद साहसी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा था, “पवन कल्याण को उनकी सर्जरी के बाद जल्द ठीक होने के लिए मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि वे जल्द ही अपनी ताकत वापस पा लें और पहले से भी ज्यादा स्वस्थ होकर लौटें।”

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, डिप्टी सीएम पवन कल्याण की शनिवार (18 अप्रैल) शाम को सर्जरी हुई। शुक्रवार (17 अप्रैल) सुबह जब वे अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। पिछले कुछ महीनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से अपने निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने शुक्रवार के अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए और अस्पताल चले गए थे।

वहां मेडिकल जांच के साथ-साथ उनका एमआरआई भी किया गया। जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने तय किया कि सर्जरी जरूरी है और उन्होंने सर्जरी कर दी। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि एक हफ्ते से दस दिन तक आराम करने के बाद वे सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि लंबे समय तक सावधानी बरतना जरूरी है और पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लगेगा।