SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल...

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती

0
4

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान हर साल की तरह बड़ी संख्या में गोविंदा घायल हुए हैं। बीएमसी के अनुसार इस बार दही हांडी फोड़ने की कोशिश में 376 में गोविंदा घायल हुए हैं। वहीं, मुंबई में एक बच्चे और पुणे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

बीएमसी ने बताया कि दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई में 376 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 53 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 37 का इलाज चल रहा है और 286 को छुट्टी दे दी गई है। रविवार सुबह 8:00 बजे तक अलग-अलग सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से घायल गोविंदाओं के बारे में बीएमसी की ओर से जानकारी दी है।

बीएमसी के अनुसार, मध्य मुंबई के अस्पतालों ने 183 घायल गोविंदाओं की सूचना दी, जो तीनों क्षेत्रों में सबसे अधिक है। इनमें से 29 को भर्ती कराया गया, 23 का इलाज चल रहा था और 131 को छुट्टी दे दी गई थी। पश्चिमी उपनगरों के अस्पतालों में 126 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली। इनमें से 9 को भर्ती किया गया, 14 का इलाज चल रहा था और 103 को छुट्टी दे दी गई थी। पूर्वी उपनगरों के अस्पतालों में 62 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली। इनमें से 11 को भर्ती किया गया, जबकि 51 को छुट्टी दे दी गई। अपडेट के समय किसी भी मरीज के इलाज चलने की जानकारी नहीं थी।

बीएमसी की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग अस्पतालों में केईएम अस्पताल में घायल गोविंदाओं की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जिसमें 76 मामले शामिल थे। 18 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 58 को छुट्टी दे दी गई। किसी भी मरीज का इलाज जारी नहीं था। राजावाड़ी अस्पताल में 33 घायल गोविंदाओं के मामले सामने आए, जिनमें से 15 को भर्ती किया गया। बाकी 18 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। एचबीटी ट्रॉमा अस्पताल में 34 घायल गोविंदाओं के मामले दर्ज किए गए। दो को भर्ती किया गया और 32 को छुट्टी दे दी गई।

नायर हॉस्पिटल में 32 घायल गोविंदाओं की खबर मिली, जिनमें से तीन को भर्ती किया गया और 29 को छुट्टी दे दी गई। सायन हॉस्पिटल में 18 घायल लोग लाए गए। चार को भर्ती किया गया, आठ का इलाज चल रहा था और छह को छुट्टी दे दी गई। बीडीबीए हॉस्पिटल में 18 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली, जिनमें से दो को भर्ती किया गया और 16 को छुट्टी दे दी गई। वी देसाई हॉस्पिटल में 33 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली। सभी 33 को छुट्टी दे दी गई थी।