नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में पहुंची गुहन-संदेश की जोड़ी

0
7

चेन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में बुधवार को गुहन सेंथिलकुमार और संदेश पीआर ने राउंड ऑफ 16 में नमन सुराना और प्रणव अग्रवाल को सीधे गेम में 11-1, 11-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ तमिलनाडु की जोड़ी ने मेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इंडियन स्क्वैश एकेडमी में तमिलनाडु की टीम ने शुरू से ही रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखते हुए मुकाबले को निर्णायक रूप से समाप्त किया। शुभम और वेदांत पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने अक्षय दीपक और पार्थिबन को सीधे गेम में 11-8, 10-12 और 11-2 के स्कोर से हराया।

मैथ्यू गॉडविन और नवनीत प्रभु ने विदिक करकाशे और यश सोनवानी के खिलाफ 11-4, 11-6 की आसान जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रवि दीक्षित और विकास मेहरा भी आगे बढ़े, उन्होंने अजिंक्य शिंदे और ओंकार अवहद को 11-3, 11-4 के स्कोर से आसानी से हरा दिया।

विमेंस डबल्स ग्रुप-बी राउंड-रॉबिन में, जेनेट विधि और पूजा आरती तब आगे बढ़ीं, जब क्रिया सरवनन और नंदिकाश्री मैच से रिटायर हो गईं। मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में एक रोमांचक वापसी वाली जीत देखने को मिली। रवि दीक्षित और जेनेट विधि ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए दिनेश और अनन्या नारायण को 4-11, 11-5, 11-8 से हराया।

अब गुरुवार को फैंस की निगाहें भारत के शीर्ष स्क्वैश सितारों वेलवन सेंथिलकुमार पर होंगी, जिन्होंने पुरुषों के डबल्स इवेंट में अभय सिंह के साथ जोड़ी बनाई है। मिक्स्ड डबल्स में अनुभवी जोशना चिनप्पा पर होंगी।

नतीजे:

मेंस डबल्स (राउंड ऑफ 16):

शुभम/वेदांत पटेल ने अक्षय दीपक/पार्थिबन को 11-8, 10-12, 11-2 से हराया।

मैथ्यू गॉडविन/ नवनीत प्रभु ने विदिक कारकशे/ यश सोनवानी को 11-4, 11-6 से शिकस्त दी।

रवि दीक्षित/विकास मेहरा की जोड़ी ने अजिंक्य शिंदे/ओंकार अव्हाड को 11-3,11-4 से हराया।

गुहान सेंथिलकुमार/संधेश पीआर ने नमन सुराणा/प्रणव अग्रवाल को 11-1, 11-2 मात दी।

विमेंस डबल्स:

ग्रुप बी (राउंड रॉबिन): जेनेट विधि/पूजा आरती ने क्रिया सरवनन/नंदिकाश्री (रिटायर)।

मिक्स्ड डबल्स (राउंड 16): रवि दीक्षित/जेनेट विधि ने दिनेश आर/अनन्या नारायण को 4-11, 11-5, 11-8 से हराया।