Thursday, July 30, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय नेपाल का ‘चाइना डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट’ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च

नेपाल का ‘चाइना डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट’ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च

0
4

बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल का पहला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘चाइना मार्केट’ 29 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया, जो नेपाली उपभोक्ताओं को चीनी कारखानों से सीधे प्राप्त माल उपलब्ध कराता है।

लॉन्च इवेंट में, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सीईओ स्तुति श्रेष्ठा ने बताया कि नेपाली बाजार में आयातित सामान आम तौर पर उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले आयातकों, थोक विक्रेताओं और वितरकों सहित कई बिचौलियों से होकर गुजरता है, जिसके परिणामस्वरूप कीमतें अधिक होती हैं और आपूर्ति अस्थिर रहती है।

‘चाइना मार्केट’ वेबसाइट का उद्देश्य इन बिचौलियों को सरल बनाना है, जिससे नेपाली उपभोक्ता उच्च गुणवत्ता वाले सामान को अधिक किफायती कीमतों पर खरीद सकें। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेबसाइट शुरू में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन परिधान, घरेलू सामान, स्वास्थ्य उत्पाद और सौंदर्य उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे अपने उत्पाद श्रेणियों का विस्तार करने की योजना बना रहा है और अगले कुछ वर्षों में नेपाल के प्रमुख शहरों में ऑफलाइन एक्सपीरियंस स्टोर्स का नेटवर्क स्थापित करने का इरादा रखता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)