SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय नेपाल में बाढ़ की स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने बनाया 24×7...

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने बनाया 24×7 कंट्रोल रूम

0
6

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारत के कई लोग लापता हैं। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 24×7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम नेपाल में फंसे या प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय का 24×7 कंट्रोल रूम टेलीफोन: +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719 है।

व्हाट्सऐप कॉल/मैसेज: +91 9968291988

ई-मेल: सिचुएशनरूमएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन (situationroom@mea.gov.in)

इसके अलावा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर: +977 985 131 6807,+977 970 910 7500, +977 981 032 6117 है।

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए विभिन्न नेपाली प्राधिकरणों के हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं।

नेपाल के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर: टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445, नेपाल सेना: +977 9851072914, ई-मेल: डीजीएमआई-फॉरेनएटनेपालआर्मीडॉटएमआईएलडॉटएनपी (dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np) है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए): +977 9851320269 / +977 9849281097 और एनडीआरआरएमए सोशल मीडिया: एटएनडीआरआरएमए_नेपाल (@NDRRMA_Nepal) है।

रसुवा: रसुवा पुलिस: +977 9851254960, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422

नुवाकोट: नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777

धादिंग: धादिंग पुलिस: +977 9851229860 और मुख्य जिला अधिकारी, धादिंग: +977 9851247777

चितवन: चितवन पुलिस: +977 9855013999 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891

नेपाल में हालिया बाढ़ और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सहायता के लिए अपने तंत्र को सक्रिय किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संपर्क व्यवस्था के जरिए नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के परिजन भी आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं और आपात स्थिति में मदद मांग सकते हैं।